रविवार को असम में नशे के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई असम सरकार ने बीते रविवार 12 जुलाई को नलबाड़ी जिले के दौरसाल 14वीं असम पुलिस बटालियन में राज्य स्तरीय ड्रगस डिस्पोजल प्रोग्राम का आयोजन किया गया था , इस कार्यक्रम में खुद सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा रोड रोलर लेकर जप्त किए गए नशीले पदार्थों को नष्ट करते हुए दिखाई दिए ।

इस दौरान उन्होंने करीबन 472 करोड़ से अधिक रुपए के ड्रग्स को नष्ट किया, बताया जा रहा है कि यह सरकार की तरफ से पिछले कुछ महीनो में लिया गया सबसे बड़े फसलों में से एक है हेमंत विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा -आज हम यहां 472.51 करोड रुपए के ड्रग्स को नष्ट करने के लिए इकट्ठा हुए हैं हमें इन ड्रग्स को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए अगले 10 दिनों तक जलाना होगा, आगे उन्होंने कहा अगले 10 दिनों में हमें 60 kg हीरोइन 49 kg मार्फिन 4.97 लाख टैबलेट 3.2 kg अफीम पोस्त नष्ट करना होगा ।
पिछले 5 सालों में हमने 3300 एनडीपीएस केस रजिस्टर किए हैं, और ₹3227 करोड रुपए के ड्रग्स जप्त किए हैं आज हमने स्टेट लेवल पर यह ड्रग डिपोज प्रोग्राम शुरू किया है ,आप सब हमारे इस अभियान में हमारा सहयोग दें। हालांकि असम सरकार ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पिछले कई महीनो में बहुत बड़ा अभियान चलाया है पिछले 5 वर्षों में NDPA के लिए बहुत बड़े-बड़े अभियान चलाएं और सैकड़ो करोड़ों रुपए के ड्रग्स को जप्त किया अब असम सरकार इस मामले को ज्यादा गंभीरता से देखते हुए इस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का एक्शन अपना चुकी है ।अब देखना होगा की आने वाले दिनों में हेमंत बिस्वा शर्मा असम के और कौन-कौन से बड़े एक्शन लेने वाले हैं।





